कन्नौज, दिसम्बर 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही पीडि़ता अपने पांच वर्ष के मासूम बेटे के साथ न्याय के लिए अधिकारियों और अपने कथित पति के घर की दर-दर ठोकरें खाती घूम रही है, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीडि़ता ने अब न्याय के लिए मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। किराए के मकान में किसी तरह रहकर अपने पांच वर्ष के मासूम बेटे के साथ न्याय के लिए भटक रही महिला का कहना है कि अब से करीब सात वर्ष पहले उसने सौरिख निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के विरोध के चलते वह उसे नगर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रखकर उसके साथ रहने लगा। इस बीच उसके संसर्ग से पुत्र पैदा हुआ, जो अब करीब पांच वर्ष का हो गया है। पीडि़ता का आरोप है कि पिछले कई महीनों से उसका मानसिक और शारीरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.