कुशीनगर, अप्रैल 11 -- तरयासुजान, हिन्दुस्तान संवाद।थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय से संलग्न आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका सामने आयी है। गंभीर हालत में बालिका को मेडिकल कालेज पडरौना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। कम उम्र व दहशत के कारण बालिका स्पष्ट रूप से अधिक जानकारी नहीं दे पा रही थी। बाद में पुलिस ने कई स्तर पर छानबीन की। पुलिस ने आरोपों के आधार पर एक शिक्षक को हिरासत में लिया है।घटना शुक्रवार को दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद परिजन बालिका को लेकर सीएचसी सेवरही पहुंचे, जहां चिकित्सक ने संवेदनशील अंग से रक्तस्राव की स्थिति देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद मामला गंभीर हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंच कर पुलिस ने बालिका का प्रारंभिक बयान दर्ज किया। बयान म...