खगडि़या, मई 27 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गंगा घाट अगुवानी स्थित स्टील ब्रिज सें एक महिला ने मासूम के साथ नदी में बुधवार की शाम छलांग लगा दी। हालांकि वहां मौजूद लोगों की सतर्कता से महिला और बच्ची दोनों की जान बचा ली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला पुल से अचानक नदी में कूद गई, जिसे देख स्थानीय लोग तुरंत गंगा में उतर गए और काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना पर 112 पुलिस क़ो दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला सीमावर्ती मुंगेर जिले के हरिणमार थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव की रहने वाली है। यह भी पढ़ें- मासूम बच्ची के साथ महिला ने स्टील ब्रिज सें लगायी छलांग, सकुशल बरामद महिला ने अपना नाम सुनैना कुमारी बता...