आगरा, जून 12 -- गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपहरण के बाद हुई मासूम बच्ची के हत्यारे की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। एसपी ने पुलिस की चार टीमें हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए लगाई हैं। जिससे हत्यारोपी की गिरफ्तारी शीघ्र हो सके। गुरुवार को गंजडुंडवारा पुलिस, सर्विलांस सेल, एसओजी समेत चार टीमें बच्ची के हत्यारे की तलाश में जुटी रहीं। पुलिस बच्ची के हत्या के हर पहलू पर गंभीरता से आगे बड़ रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने शव मिलने के बाद वारदात स्थल से साक्ष्य संकलित किए थे। पुलिस ने हत्या के मामले में कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। यह भी पढ़ें- दो चिकित्सकों की टीम ने किया बालिका के शव का पोस्टमार्टम जिससे हर सूरत में बच्ची के हत्यारे तक पहुंचा जा सके। पुलिस के अनुसार छह जून की शाम करीब पांच बजे अगवा हुई...