अमरोहा, अप्रैल 13 -- हसनपुर, संवाददाता। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव देहरी गुर्जर निवासी मासूम बच्ची माही द्वारा शुक्रवार को प्राइवेट स्कूलों की किताबों को लेकर सोशल मीडिया पर डाली भावुक वीडियो पर डीएम निधि गुप्ता नें संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारी घर पहुंचे और माही के पिता के बयान दर्ज किए।36 सेकेंड के वीडियो के माध्यम से माही ने ऐसे हजारों मां-बाप का दर्द उजागर किया था जो प्राइवेट स्कूलों की महंगी किताब व ड्रेस आदि का बोझ किसी तरह उठा रहे हैं। बहुत से अभिभावक ऐसे भी हैं, जो पैसे के अभाव में चाहने के बावजूद भी बच्चों को अच्छे प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा पा रहे हैं। माही के पिता सोहित ने बताया कि रविवार को विभागीय अधिकारी घर आए थे। उन्होंने माही से मालूमात की। सोहित के भी बयान दर्ज किए। सोहित ने मांग करते ...