हजारीबाग, अप्रैल 3 -- हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में 24 मार्च की रात हुई 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनों ने ही बच्ची की हत्या कर दी थी। वहीं परिजनों ने पुलिस की इस कहानी को मनगढ़ंत बताया है। इस मामले पर अब पुलिस ने दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि बच्ची की हत्या में मां और रिश्तेदार शामिल थे।मां ने पकड़ा था पैर इस मामले में पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हत्या के आरोप में बच्ची के तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बच्ची की मां रेशमी देवी, रिश्तेदार भीम राम व शांति देवी उर्फ भगतिनी शामिल हैं। हजारीबाग में बुधवार की देर रात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआईजी अंजनी झा, एसपी अ...