लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- मितौली थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। चार साल के बालक ने खेल-खेल में ई रिक्शा का एक्सीलेटर दबा दिया। ई रिक्शा भाग पड़ा और आगे जाकर पलट गया। उसके नीचे दबकर मासूम की मौत हो गई। गांव डलुआपुर के रहने वाले ई रिक्शा चालक सियाराम पड़ोस के गांव मुड़िया में चक्की पर आटा लेने जा रहा था। इस दौरान दानपुर गांव के पास उसने ई रिक्शा खड़ा कर दिया और चाबी निकालना भूल गया। चालक सियाराम पान मसाला लेने दुकान पर चला गया। उसी समय गांव निवासी बहादुर का चार वर्षीय बेटा कार्तिक ई-रिक्शा पर बैठ गया। उसने उसका एक्सीलेटर दबा दिया। जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे खाईं में पलट गया। कार्तिक ई-रिक्शा के नीचे दब गया। पास पड़ोस के लोगों ने ई-रिक्शे को उठाकर कार्तिक को बाहर निकाला। आनन फानन में परिजन कस्ता लाकर निजी चिकित्सक को दिख...