बिजनौर, मार्च 11 -- अफजलगढ़। मासूम छात्र की वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर डीएम द्वारा सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सड़क के सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। अफजलगढ़ विकास खण्ड के गांव कासमपुरगढ़ी निवासी नन्हें छात्र अरहम द्वारा वीडियो के हवाले से डीएम से गांव की खस्ताहाल मुख्य सड़क को बनवाने की मांग की गई थी। डीएम जसजीत कौर द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थो को इस दिशा में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। बुधवार को अन्य कर्मियों सहित लेखपाल शक्ति सिंह तथा तकनीकी सहायक तेजपाल सिंह मौके पर पंहुचे। उन्होंने प्रस्तावित सड़क का प्रारंभिक सर्वे शुरू कर विभिन्न तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। सर्वे कर्मियों द्वारा राजस्व अभिलेखों में मात्र चार फीट चौड़ा रास्ता तथा बाकी भूमि गूल के तहत दर्ज होने का...