बरेली, मई 30 -- आंवला। गौतमबुद्ध नगर में मासूम गोपाल शर्मा की निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को परशुराम सेवा समिति ने एक कैंडल मार्च निकाला। नितिन शर्मा के नेतृत्व में पुरैना चौराहे से प्रारंभ होकर पुरैना ढाल, त्रिपोलिया गंज बाजार, भूमि विकास बैंक, स्टेट बैंक चौराहा और छोटी बाजार होते हुए परशुराम चौक पर समाप्त हुआ। नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर मासूम गोपाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नितिन शर्मा ने घटना की घोर निंदा की। प्रशासन से दोषियों से कड़ी सजा देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...