औरैया, मार्च 22 -- औरैया, संवाददाता। सुभाष चौराहे के पास रविवार को एक महिला ने अपने मासूम बच्चे को सीने से लगाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर राहगीरों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। जनपद जालौन के जयप्रकाश नगर निवासी 24 वर्षीय काजल पत्नी रामजी ने होश आने पर बताया कि उसे ससुराल में पति और अन्य परिजनों द्वारा लंबे समय से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे परेशान होकर वह होली के दौरान अपने दो वर्षीय बेटे के साथ कानपुर देहात के मुरादपुर संदलपुर स्थित मायके चली गई थी। महिला के अनुसार, मायके में भी अपेक्षित सहयोग न मिलने से वह मानसिक रूप से व्यथित हो गई। रविवार को वह बच्चे को लेकर औरैया पहुंची और सुभाष चौराहे के पास एक दुकान पर बैठकर काफी देर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.