बदायूं, फरवरी 26 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बनेई में एक महिला तीन साल की बच्ची को अपनी गोद में उठाकर ले जाने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त निकली। गांव निवासी परवेज पुत्र जनाबे आलम की तीन वर्षीय बेटी अनाविया घर के दरवाजे पर अपने भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्ची को गोद में उठाकर चादर में लपेटते हुए गली की ओर बढ़ गई। पास से गुजर रहे ग्रामीणों को महिला की हरकत संदिग्ध लगी। उन्होंने शोर मचाया और पीछा कर बच्ची को महिला से छुड़ा लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने लाई और पूछताछ की। महिला ने अपना नाम ममता पुत्री कल्लू निवासी ढाक वाली ज्यारत, मोहल्ला महाराज नगर, सिविल लाइन बदायूं बताया। पुलिस टी...