रामपुर, मार्च 30 -- टांडा,संवाददाता। थाना क्षेत्र में 22 मार्च को हुए सड़क हादसे में मासूम को रौंदने वाली कार को पुलिस ने बरामद कर चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने रविवार को घटना के सीसीटीवी कैमरो को भी चेक किया है।नगर के मोहल्ला मरघटी निवासी नीतू ने नगर के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि बाइस मार्च को उसकी इकलौती तीन वर्षीय बेटी निधि अपने घर के दरबाजे के बाहर नाली के किनारे खड़ी थी। उसी दौरान एक कार ने उसे रौंद दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में आए सीसीटीवी में देखा गया था कि कार में चार लोग सवार थे जो भाग गए थे। पुलिस ने इस प्रकरण में चालक लोगों पर केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...