गंगापार, अप्रैल 25 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। ससुराल आए युवक ने तीव्र गति से बाइक चलाते हुए सड़क पार कर रही मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। नाज़ुक हालत में परिजन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया।मऊआइमा थाना क्षेत्र के चकश्याम में शनिवार तीन बजे गन्ना का जूस बेचने आया था। इस दौरान किसी लड़की के पीछे चार वर्षीय अलिसबा पुत्री मोहम्मद आफताब भी सड़क पार कर रही थी। इस बीच तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अलिसबा को जोरदार टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को बाइक समेत थाने ले गई। दादा मोहम्मद रईस ने मऊआइमा थाना में बाइक चालक पवन कुमार साहू निवासी रामगढ़ कोठारी थाना बहरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...