सीतापुर, मार्च 23 -- खैराबाद। खैराबाद क्षेत्र में 23 मार्च को तीन वर्षीय मासूम के लापता होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सकुशल मासूम को खोजकर परिवार के सुपुर्द कर दिया। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी निवासी नईम का तीन वर्षीय बेटा हमदान खैराबाद स्थित रिश्तेदार में आया था। इस बीच खेलते-खेलते वह कहीं गुम हो गया। गायब होने की सूचना पर खैराबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमदान को सकुशल खोजकर परिवार के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को पाकर परिवार ने पुलिस की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...