बुलंदशहर, दिसम्बर 13 -- जिले में कुत्ता और बंदर के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में कई लोग शिकार बने। जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। जिला अस्पताल में 156 मरीजों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) और 14 मरीजों को एंटी रेबीज सीरम (एआरएस) लगाया गया। धमेड़ा अड्डा निवासी योगेंद्र के डेढ़ वर्षीय पुत्र गगन को घर के पालतू कुत्ते ने काट लिया। नयागांव निवासी बाला देवी और टीचर्स कॉलोनी निवासी पांच वर्षीय सारांश को बंदर ने काट लिया। शिकारपुर बाइपास निवासी सतपाल को पिटबुल ने, आवास-विकास द्वितीय निवासी आशीष को जर्मन सैफर्ड ने घायल कर दिया। गिरधारीनगर निवासी कोमल को पिटबुल ने हाथ में काट लिया। न्यायिक अधिकारी के स्टैनो और उसके भाई को भी बंदर ने काटा। हरतौली गांव निवासी जयपाल को आवारा कुत्ते ने काट लिया। वहीं, धमेड़ा अड्डा म...