ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) संवाददाता, मार्च 10 -- Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात ममता और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 'मौत' के रूप में आए एक खूंखार तेंदुए के जबड़े से एक मां ने अपने तीन साल के कलेजे के टुकड़े को छीन लिया। अपनी जान की परवाह किए बिना यह बहादुर मां तब तक तेंदुए से लड़ती रही, जब तक कि वह बच्चे को छोड़कर भाग नहीं गया।खेलते समय अचानक हुआ हमला घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। ग्राम तरफ दलपत निवासी रवि कुमार का मकान जंगल और गन्ने के खेतों से बिल्कुल सटा हुआ है। उनका तीन वर्षीय पुत्र मोक्ष कुमार (टीटू) अपनी मां पिंकी और बड़े भाई के साथ घर के बाहर खेल रहा था। रात का अंधेरा होने के कारण कोई देख नहीं पाया कि पास के गन्ने के खेत में एक खू...