फतेहपुर, नवम्बर 15 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला के लापता हो गई। ग्राम निवासी युवक ने बताया कि उनकी शुक्रवार रात घर में अकेली सो रही थीं, जबकि वह स्वयं और अन्य परिजन गांव में स्थित दूसरे घर में सोए थे। सुबह उठने पर पता चला कि पत्नी दो वर्षीय बेटे को कमरे में बंद कर कहीं चली गई हैं। परिजन और ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। पति ने बताया कि उनकी पत्नी के अचानक घर छोड़ जाने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और महिला की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...