धनबाद, मार्च 31 -- राज्य सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी एवं निर्मम हत्या के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने तथा दोषियों को फांसी की मांग को लेकर किया गया। महिला मोर्चा की ओर से एसडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर तारा देवी ने कहा कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई है। एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की अमानवीय घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। सरकार की निष्क्रियता बेहद चिंताजनक है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विभा रानी सिंह बोली कि हेमंत सरकार में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पूरी तरह...