चित्रकूट, अगस्त 14 -- मऊ। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम खेत में शौंच करने गई पांच वर्षीया मासूम के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मासूम की मां की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पांच वर्षीया मासूम बच्ची गुरुवार की शाम करीब चार बजे पास ही के खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले 13 वर्षीय किशोर ने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किशोर मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद रोती-बिलखती बच्ची घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। शुक्रवार को सुबह परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और घटना से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर किशोर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल ...