जौनपुर, जून 28 -- जलालपुर। क्षेत्र के पराऊगंज बाजार स्थित शिवम क्लिनिक को जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार भारती, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल रंजन, अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह तथा पीएमपी नोडल डॉ. अरुण भारती मौजूद रहे। सोमवार देर रात केराकत थाना क्षेत्र के छतरीपुर गांव निवासी सतीश विश्वकर्मा के पांच वर्षीय पुत्र ओम विश्वकर्मा की इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पराऊगंज बाजार में हंगामा करते हुए कुछ देर के लिए केराकत-जलालपुर मार्ग जाम कर दिया था। इस मामले में मासूम की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...