मासूम के गले में फंसा 5 रुपए का सिक्का, डॉक्टरों ने बचाई जान
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- खेलते-खेलते एक मासूम ने पांच रुपए का सिक्का गटक लिया। तीन साल का अमरजीत दर्द से बेहाल था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। डॉक्टरों की टीम ने महज 120 मिनट के भीतर जो कर दिखाया, उसने न सिर्फ एक मासूम को नई जिंदगी दी, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की मुस्तैदी भी साबित की। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ वाणी गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे परिजन अपने 3 वर्षीय बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। ईएनटी, ओपीडी में मौजूद असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनोज शर्मा ने बिना वक्त गंवाए तुरंत एक्स-रे कराया और सिक्के का स्थान और गंभीरता की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- हॉस्पिटल में गंभीर पैंक्रियाटाइटिस मरीज का सफल उपचार सिक्का भोजन नली के शुरुआती हिस्से में फंसा पाया गया। मामला गंभीर था, क्योंकि थोड़ी सी भी देरी बच्चे की सांसों पर भारी पड़ सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.