गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात से लोगों में काफी आक्रोश है। मंगलवार को स्थानीय लोगों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नंदग्राम थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उसका एनकाउंटर किए जाने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।मासूम बच्ची के पिता ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर बताया कि सोमवार को मोहल्ले में रहने वाला गौरव उनके घर आया और उनकी चार साल की बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अपने बेटों और पड़ोसियों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में बच्ची क...