मुरादाबाद, जून 28 -- अपने दो साल के मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या करने की आरोपी मां मीनू को मूंढापांडे पुलिस ने रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी मां मीनू ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने प्रेमी से मिलने में बाधक बनने के कारण बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद मुकदमे में उसके प्रेमी लाइनमैन सतीश कुमार का नाम भी साजिशकर्ता के रूप में बढ़ाया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सहरिया निवासी सुरेंद्र ट्रक चालक है। करीब 13 साल पहले उसने हरिद्वार की रहने वाली मीनू से शादी की थी।

आरोपी का परिवार दंपति के दो बेटियां सलोनी व रोहिणी और दो बेटे अरुण व वरुण हुए। सुरेंद्र की पत्नी मीनू बीते दो माह से पति से विवाद करके मूंढपांडे में किराये पर रह रही थी। गुरुवार को मीनू अपने छोटे बेटे वरुण को ले...