मासूम की मौत मामले में मकान मालिक पर मुकदमा
नोएडा, जून 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार । ग्रेनो वेस्ट के तुस्याना गांव में करीब एक साल पहले करंट लगने से हुई तीन साल के मासूम की मौत के मामले में मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सेकटर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस के मुताबिक मूलरूप से इटावा निवासी नीतू देवी ने न्यायालय को बताया कि उसने दो मई 2025 को तुस्याना गांव में सुरेंद्र सिंह की मकान में एक कमरा किराये पर लिया था। महिला परिवार के साथ इस कमरे में रहने लगी। कमरे की छत पर बिजली के तार खुले पड़े रहते थे। इससे करंट का खतरा रहता था। यह बात उन्होंने मकान मालिक को बताई थी, लेकिन मकान मालिक ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके चलते 14 जुलाई 2025 को महिला के तीन साल के मासूम बेटे की छत पर खेलते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। महिला ने बताया कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.