मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- जानसठ। मोहल्ला सराय तुलसीराम की बस्ती में सात साल के बालक शाबयान की हाइटेंशन विद्युत लाइन के ट्रांसफार्मर पर गिरने से करंट लगने से मौत हो गई थी। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने विद्युत अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। विद्युत विभाग ने सुरक्षा को फिलहाल ट्रांसफार्मर के चारों तरफ लोहे का जाल लगा दिया है। बस्ती के लोगों का कहना है कि लोहे का जाल लगाने से करंट से जान जाने का खतरा नहीं टला है। गुरुवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद बालक का शव घर पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक किया। गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला सराय तुलसीराम की बस्ती में शाहनवाज का सात वर्षीय पुत्र शाबयान अपने घर बाहर निकला तो टहलने हुए कच्चे रास्ते पर उसका अचानक पैर फिसल गया था। जिससे शाबयान हाइटेंशन विद्युत ल...