रुद्रपुर, जून 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बाजपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने पीड़ित माता-पिता को आठ लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने बीमा कंपनी को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के भीतर मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए। 5 मई 2024 को बाजपुर के संजय नगर निवासी राकेश कुमार अपनी पत्नी अंजू देवी और पांच वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा उर्फ एंजल के साथ बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे। आरोप है कि जाफरपुर के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक सड़क के बीच ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में मासूम प्रतीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक क...