मासूम की मौत के मामले में बाइक सवार पर रिपोर्ट दर्ज
संभल, जून 2 -- मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव अचलपुर के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक वर्षीय मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे में घायल हुए बुद्धनगर खंडवा निवासी सुरेंद्र पुत्र जगदीश की तहरीर पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि रविवार को हुई आमने-सामने की टक्कर में सुरेंद्र, उनकी पत्नी द्रोपा, पुत्र नीतेश उर्फ छोटू तथा दूसरी बाइक पर सवार दीपक और उनकी पत्नी नीरू घायल हो गए थे। उपचार के दौरान मासूम नीतेश की मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव मलिक ने बताया कि घायल सुरेंद्र की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम की मौत, पांच लोग घायल मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- दो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.