बिजनौर, जून 17 -- चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र के गांव राजोपुर बहमन में बुखार से 18 माह की मासूम बच्ची की मौत के चार दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा साफ-सफाई अभियान चलाने की मांग की है। चार दिन पूर्व गांव राजोपुर बहमन निवासी रिफाकत अहमद की 18 माह की पुत्री अजका की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार बच्ची कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- परसियां यात्री शेड में चल रही दुकान इसके बाद परिजन बच्ची को दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घट...