रामपुर, मई 28 -- शाहबाद। नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दो माह की मासूम बच्ची की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने पर मामला शांत हो गया। जानकारी के अनुसार बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजन भड़क गए और अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। यह भी पढ़ें- इस्लामनगर में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...