मासूम की जान बचाने को परामर्शदाता ने किया रक्तदान
चित्रकूट, मई 4 -- चित्रकूट। जिला अस्पताल में तैनात रक्तकेन्द्र परामर्शदाता शंकरदीन ने सोमवार को एक मासूम की जान बचाने के लिए खुद रक्तदान किया। मानिकपुर क्षेत्र के बौना पुरवा निवासी लवलेश सिंह का सात माह का बेटा हर्ष सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे एक यूनिट ब्लड की जरुरत थी। लेकिन संबंधित ग्रुप का ब्लड उपलब्ध न होने पर परामर्शदाता ने खुद रक्तदान कर मासूम को ब्लड उपलब्ध कराया। यह भी पढ़ें- थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.