जौनपुर, मई 8 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करसावां गांव में बुधवार देर रात घर में घुसे पांच हथियारबंद बदमाशों ने छह वर्षीय मासूम बच्ची की कनपटी पर तमंचा सटाकर और मां को डरा कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़िता के आरोप के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि जगबहादुर के घर रात करीब दो बजे बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे। घर में मौजूद महिला आंचल की नींद खटपट की आवाज से खुली तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खुला देखा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं तीन बदमाश कमरे में घुस आए जबकि दो अन्य पहले ही घर में घुस चुके थे। यह भी पढ़ें- मासूम को तमंचा सटा लूटे लाखों के गहने और नगदी बदमाशों के हाथ में तमंचे थे और उनके चेहरे कपड़े से ढके थे। आरोप है कि बदमाशों ने महिला की पांच वर्षीय बेटी लाडो को पकड़ लिया और उस...