मासूम का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा चीत्कार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- कुंडा, संवाददाता। वाटर पार्क में नहाते समय मासूम की मौत को लेकर पूरे गांव में मातमी माहौल रहा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। संवेदना जताने को कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। देर शाम मासूम का शव अंतिम संस्कार के लिए गया तो पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। मानिकपुर थाना क्षेत्र के अलुवामई गांव निवासी सुनील कुमार केसरवानी की नौ वर्षीय बेटी सान्या केसरवानी गांव में एक स्कूल में चल रहे अवैध स्नानागार, स्वीमिंग पूल में मंगलवार शाम करीब पांच बजे नहाने गई। नहाने के दौरान वह पानी में डूब गई, शाम करीब छह बजे उसका शव मिला तो कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- दो मासूम बेटियों संग महिला ने नदी किनारे गड्ढे में कूदकर दी जान बुधवार को करीब चार बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.