मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पताही मधुबनी गांव की 13 साल की मासूम बच्ची की शादी इंदौर में 42 साल के व्यक्ति से करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची के पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर इसका आरोप लगाया गया है। वहीं, बच्ची के पिता जब आरोपित महिला के घर पर जाकर बेटी के बारे में पूछताछ की तो उसने ईंट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद गांव में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस दौरान महिला पर बच्ची को बेचने व हमला करने का आरोप मासूम के पिता लगाया। इस बीच आरोपित महिला फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाने के प्रभारी थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि मधुबनी गांव से एक महिला दो बच्चे के साथ गा...