मासूम आर्ट ग्रुप ने बिखेरा नाट्य कला का रंग
पलामू, जून 18 -- मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के रजवाडीह गांव के मध्य विद्यालय में गुरुवार को मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने बच्चों के बीच नाट्य कला को प्रदर्शित किया। संस्था के सचिव सह रंगकर्मी सैकत चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकार मुनमुन चक्रवर्ती, कनक लता तिर्की, राज प्रतीक पाल, अमर कुमार भांजा, राहुल कुमार व प्रकाश संगम, विद्यालय पहुंचे। सैकत चट्टोपाध्याय ने रोचक अंदाज में विद्यार्थियों व शिक्षकों को नाट्य मंचन की बारीकियों से अवगत कराया। नाट्य मंचन के प्रत्येक पहलू पर ध्यान देने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि मंच पर नाट्य अभिनय में चरित्र को जीना पड़ता है। रंगकर्मियों ने बाल विवाह निषेध पर आधारित नाटक प्रस्तुत की। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.