मासूम अली असगर का उठा झूला, बोसा व जियारत को उमड़े अकीदतमंद
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। मोहर्रम के चांद के दीदार के शुरू हुआ मातम का सिलसिला गुरुवार को माहे मोहर्रम की नौवीं को भी शिद्दत के साथ याद किया गया। इस सिलसिले में शुक्रवार को दसवीं पर मोहर्रम मनाया जाएगा। नौवीं पर उठाया गया झूला मासूम अली असगर व ताबूत अली अकबर की जिरायत व बोसा लेने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। चक जीरो रोड इमामबाड़ा में डिप्यूटी जाहिद हुसैन की मजलिस में सैय्यद जमीर हैदर रिजवी ने हजरत अली अकबर और हजरत मासूम अली असगर की शहादत का जिक्र किया तो हर तरफ आहो बुका की सदाएं बुलंद होने लगीं। मजलिस से पहले रजा इस्माइल सफवी और साथियों ने पुरदर्द मर्सिया पढ़ा। गुलाब व चमेली के फूलों से सजे ताबूत हजरत अली अकबर व हजरत मासूम अली असगर का झूला जब निकाला गया तब अकीदतमंदों की भीड़ जियारत के लिए उमड़ी। या अली या हुसैन की सदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.