लखनऊ, नवम्बर 29 -- लखनऊ, संवाददाता। नियमित टीकाकरण से छूटे शून्य से पांच साल तक की उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए पूरे दिसंबर टीका उत्सव का आयोजन किया जाएगा। परिवार कल्याण के डीजी डॉ. पवन कुमार अरुण ने टीका उत्सव के संबंध में सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं। डीजी डॉ. पवन अरुण ने बताया कि मासूमों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से इस उत्सव में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि टीका उत्सव में शून्य से पांच साल तक उम्र के उन बच्चों के टीकाकरण पर जोर रहेगा, जो कि किन्हीं कारणों से नियमित टीकाकरण से छूटे हैं। पेंटा-1 तथा मीजल्स-रूबेला (एमआर) की खुराक से छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित किए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से अब तक लक्ष्य के सापेक्ष शून्य से ...