अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- सरस्वती शिशु मंदिर मासी में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मना। वर्ष भर के क्रियाकलापों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल शाही मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य हरी प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। यहां संचालन ममता कोहली, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, पूर्व विधायक महेश नेगी, जिपंस हर्षिता वर्मा, हेमंत गौड, आशुतोष शाही, चंदन बिष्ट, जिपंस युगल किशोर आर्य, नंदकिशोर, महेंद्र बिष्ट, बीडीसी महेश लाल, कांता रावत, तनु बिष्ट, रमेश चतुर्वेदी, मनोहर पोखरियाल, गणेश नायक, दिगंबर नेगी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...