अल्मोड़ा, सितम्बर 5 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। पीएमजीएसवाई के तहत मासी-गैरखेत मोटर मार्ग के अपग्रेडेशन कार्य का शनिवार को लोकार्पण हुआ। सड़क के सुधारीकरण पर 783.24 लाख रुपये स्वीकृत हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शिलापट्ट का अनावरण कर सड़क को जनता को समर्पित किया। यहां प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, चंदन सिंह, युगल किशोर, सुभाष बिष्ट, शंकू जोशी, कपिल तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...