लखीसराय, मार्च 1 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों और उनके निराकरण की प्रगति समीक्षा से हुई। समीक्षा में यह बात सामने आई कि पीएचईडी से संबंधित शिकायतों में इस बार अपेक्षाकृत कमी दर्ज की गई है। जबकि बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान की रफ्तार संतोषजनक नहीं पाई गई। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, नल-जल योजना, पीएचईडी, विद्यालयों के जर्जर भवन, पंचायत भवनों में फर्नीचर व अन्य संसाधन की उपलब्धता, सोलर लाइट, कृषि के लिए बिजली आ...