मासिक लोक अदालत में 7 मामलों का निष्पादन
साहिबगंज, मई 30 -- साहिबगंज, प्रतिनिधि। साहिबगंज व्यवहार न्यायालय व राजमहल अनुमंडल न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन हुआ। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची ) के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में इसका आयोजन हुआ। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई। इसमें पक्षकारों की आपसी सहमति व समझौते पर कुल सात मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों के निष्पादन के दौरान कुल 2000 रुपये की समझौता सह जुर्माना राशि प्राप्त हुई। सीजेएम सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सिंधु नाथ लामाये ने बताया कि लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सरल, सुलभ व प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत आयोजित यहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.