गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज सह डीएलएसए चेयरमैन मनोज प्रसाद के निर्देश पर शनिवार को आयोजित मासिक लोक अदालत में 165 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के 6 लाख Rs.200 रुपये राजस्व की वसूली की गई। डीएलएसए सचिव निभा रंजन लकड़ा ने मामले के त्वरित और सुलभ निष्पादन के लिए सात बेचों का गठन किया था। उनमें सिविल कोर्ट गढ़वा से प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनोज चंद्र झा, जिला जज प्रभात कुमार शर्मा, सब जज विक्रांत रंजन, न्यायिक दंडाधिकारी अनुलिका कुमार, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के अलावा अनुमंडलीय सिविल कोर्ट नगर ऊंटारी से जिला जज संजय कुमार सिंह, सब जज राजश्री अपर्णा कुजूर शामिल थे। यह भी पढ़ें- पलामू में मासिक लोक अदालत लगाकर 158 मामलों का किया गया निस्तारण गठित टीम के न्यायिक पदाधिका...