गढ़वा, अप्रैल 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को प्रधान जिला न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद के निर्देश पर मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। उस दौरान कुल 101 मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही 3.46 लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई। लोक अदालत में विभिन्न वादों के निष्पादन के लिए सात बेंच नगर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय सहित गठन किया गया था। उसमें मनोज चंद्र झा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, आशुतोष कुमार पांडेय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चर्तुथ, विक्रांत रंजन सिविल जज सीनियर डिविजन सह जेएम, मिस मोनिका प्रसाद अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, विनोद कुमार गुप्ता अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, नगर ऊंटारी ...