पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित मासिक लोक अदालत में 287 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। कुल एक करोड़ 64 लाख17 हजार 934 रुपए की राशि से जुड़े मामलों का सेटलमेंट किया गया। गठित 12 पीठों ने प्री-लिटिगेशन के 222 और लंबित 65 मामलों का निपटारा किया गया। झालसा के दिशा निर्देश व पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व पलामू के प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित मासिक लोक अदालत में पीठ एक में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास वअधिवक्ता वीना मिश्रा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- सरायकेला एवं चांडिल न्यायालयों में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन, 4.43 लाख रुपए कि राजस्व वसुली पीठ दो में...