चतरा, जनवरी 31 -- चतरा विधि संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव के निर्देशन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मासिक इस मासिक लोक अदालत में कुल 353 वादों का निष्पादन किया गया। एवं 30 लाख 18 हजार 650 रुपए सरकारी राजस्व प्राप्त हुआ। इस लोक अदालत में 5 बेंचों का गठन किया गया था। अलग-अलग बेंचो में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...