चम्पावत, मई 18 -- जगदीश, लोहाघाट। मिशन कोशिश के तहत मासिक मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले चरण में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल का मूल्यांकन किया गया। डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल ने बताया कि मूल्यांकन अप्रैल से जून तक किया जाएगा। सोमवार को कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के समस्त बच्चों का मूल्यांकन किया गया। प्राथमिक स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, ईवीएस और उच्च प्राथमिक स्तर में गणित, हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कार्यक्रम समन्वयक नवीन उपाध्याय और डॉ. आशुतोष वर्मा कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...