भदोही, मार्च 17 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। न्याय पंचायत बरईपुर की शिक्षक संकुल और नवाचारी शिक्षकों की मासिक बैठक मंगलवार को कांपोजिट विद्यालय कलापुर परिसर में हुई। इसमें परिषदीय स्कूलों में शिक्षा संग सुविधा को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बीईओ डीघ प्रदीप कुमार मिश्र ने शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा पर चर्चा की। शिक्षकों ने शिक्षण की नवाचारी तकनीकों और शिक्षण अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शिक्षण की नवाचारी तकनीकों और शिक्षण अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन किया। समस्त विद्यालयों को आगामी माह के लिए कार्ययोजना एवं नए सत्र में नवीन नामांकन पर चर्चा की गई। प्रतिभाग शिक्षकों द्वारा रेडिनेस प्रोग्राम, रिमिडियल शिक्षण, उत्कृष्ट शिक्षण तकीनकी, प्रभावी शिक्षण योजना, कक्षा का रुपांतरण जैसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। गतिविधियों...