भदोही, दिसम्बर 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अपना दल एस पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जिला कार्यालय लखनो में हुई। मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष हरीलाल पाल के नेतृत्व में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मजबूती प्रदान करने में जी-जान से जुट जाएं। इस मौके पर जयप्रकाश पटेल, गुलाब सरोज, ऊदल पटेल, कपिलदेव, मोहित स्वर्णकार, बनवारी स्वर्णकार, दिनेश शर्मा, शनि बिंद,डॉ. रूद्रप्रकाश पटेल, मोतीलाल मौर्य, नीरज कुमार बिंद आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...