जौनपुर, दिसम्बर 10 -- रामनगर। ईटाएं बाजार में स्थित एक स्कूल में बुधवार को जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार तथा पंचायत चुनाव रणनीति पर चर्चा हुई। प्रभारी हौशीला प्रसाद पटेल ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संवाद और चौपालों के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल ने 12 दिसंबर तक कमेटियों के गठन के निर्देश दिए। सह प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। महिला मंच जिलाध्यक्ष संजू पटेल ने महिला सहभागिता को आवश्यक बताते हुए संगठन सुदृढ़ीकरण की बात कही। अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल ने विस्तारित कमेटी की घोषणा की। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...