कौशाम्बी, मार्च 16 -- भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों किसान सोमवार दोपहर मंझनपुर तहसील पहुंचे। मासिक बैठक आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। बैठक में किसानों ने बताया कि ब्लॉक सरसवां के ग्राम बरुआ में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव के अवधेश तिवारी, तिलक, केदार समेत कई लोगों के घरों से निकलने वाले पानी के लिए नाली न होने के कारण लोग घरों में गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा करने को मजबूर हैं। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों की आशंका बनी रहती है। ग्राम टिकरी बरुवा में आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। मंझनपुर नगर पालिका परिषद के गांधी नगर मोहल्ले में रहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.