सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। जिले में प्रशासनिक अनुशासन को लेकर एसपी अमित रंजन ने सख्त रुख अपनाया है। मासिक कार्य विवरणी समय पर प्रस्तुत नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसपी ने 26 थानों के कुल 146 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद इंस्पेक्टर से लेकर पीटीसी तक कार्रवाई की जद में है। जानकारी के अनुसार, सभी अनुसंधानकर्ताओं को हर माह की 10 तारीख तक अपनी मासिक कार्य विवरणी संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद फरवरी माह की रिपोर्ट निर्धारित समय पर जमा नहीं की गई। जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर के प्रस्तावित निरीक्षण को देखते हुए इस पर विशेष जोर दिया गया था। एसपी द्वारा कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी अनुपालन नहीं होने को गंभी...